27 अगस्त को लगेगा श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर, पात्र लोगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Updated:
विज्ञापन

मामले को निपटाते एडीएम | Prabhat Khabar Network

Nawada News : श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को एक विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जिले के पात्र और जरूरतमंद नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

विज्ञापन

Nawada News : श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 27 अगस्त को श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर का आयोजन टोला एवं पंचायत स्तर पर किया जायेगा. इसमें संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे और लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के साथ उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने की कार्रवाई करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले से लंबित आवेदनों का भी होगा निबटारा

शिविर में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन किया जायेगा. शिविर से पहले प्राप्त आवेदनों और लंबित मामलों का भी निबटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं आवेदन संबंधी प्रमाण-पत्र भी लाभुकों के बीच वितरित किये जायेंगे. शिविर के सफल संचालन के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

राशन से लेकर आवास और रोजगार तक का मिलेगा लाभ

शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में नामांकन, आंगनबाड़ी सेवाएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, कौशल विकास एवं कुशल युवा कार्यक्रम जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाया जायेगा. इसके अलावा ई-श्रम एवं श्रमिक कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा जीविका से जुड़ी योजनाओं से भी लाभुकों को जोड़ा जायेगा.

बिजली, नल-जल और शौचालय की योजनाएं भी शामिल

लाभुकों को हर घर नल-जल, पक्की गली-नाली, मनरेगा जॉब कार्ड, जन-धन, जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, सतत जीविकोपार्जन योजना तथा मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना का भी लाभ दिलाया जायेगा. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी

समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन