अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक व धंधेबाज फरार
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 27 Apr 2025 10:51 PM
कादिरगंज थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
नवादा कार्यालय. कादिरगंज थाने की पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के आरोप में एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया. लेकिन, पुलिस को देख अवैध खनन में शामिल धंधेबाज सहित ट्रैक्टर चालक फरार हो गया हैं. थानाध्यक्ष श्रवण कुमार राम ने बताया कि सूचना मिलते ही सकरी नदी स्थित बेरमी के पास से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. मगर पुलिस की गतिविधि देख ट्रैक्टर चालक सहित अन्य धंधेबाज भाग खड़ा हुआ हैं. जब्त ट्रैक्टर की खींच कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया हैं. जब्त ट्रैक्टर की विरोध संशोधित अवैध खनन अधिनियम की तहत ट्रैक्टर व वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं. खनन निरीक्षक की लिखित आवेदन की तहत जब्त ट्रैक्टर की विरोध में संशोधित अवैध खनन अधिनियम की तहत प्रति ट्रैक्टर करीब एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. गौरतलब है कि जिले में अवैध बालू खनन आम हो गया था. खनन माफियाओं के द्वारा जिस भी नदी से चाहता था अवैध रूप से आसानी से बालू खनन कर ली जाती हैं. लेकिन नये कानून संशोधित अधिनियम 2021 की लागू होने पर इन दिनों अवैध बालू खनन में कमी आयी है, क्योंकि ट्रैक्टर से लेकर ट्रक हाइवा पर जुर्माने की राशि चार गुना वृद्धि कर दी गयी हैं. शायद अवैध खनन में पकड़े गये वाहन शायद थाने से छुड़ाना काफी मुश्किल हो रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










