ePaper

आज प्रभात खबर अपराजिताओं को करेगा सम्मानित

Updated at : 27 Apr 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
आज प्रभात खबर अपराजिताओं को करेगा सम्मानित

गांधी इंटर स्कूल के मैदान में सजेगी कवियों की महफिल, लोग लगायेंगे ठहाके

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

प्रभात खबर सोमवार को जिले की सुप्रसिद्ध गांधी इंटर स्कूल के मैदान में अपराजिताओं को सम्मानित करेगा. इसके बाद कवियों की महफिल सजेगी, जिसमें ठहाके लगायेंगे. प्रभात खबर का अपराजिता महिला सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कवियों की महफिल तैयार कर रविवार को अंतिम रूप दिया गया. सोमवार की शाम से देर रात तक लोग ठहाके लगाते रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को इंट्री पास लेने के लिए प्रभात खबर कार्यालय में लोगों का तांता लगा रहा. कविताओं के शौकीन किसी भी शर्त पर प्रभात खबर की पहले आओ, पहले पाओ की घोषणा के बाद मौका चूकना नहीं चाह रहे हैं. श्रोताओं के उमड़े हुजूम के सामने पास कम पड़ गये थे.

मालूम हो कि कवियो के प्रसिद्ध टीवी प्रतियोगिता द लाफ्टर चैलेंज के तीसरे सीजन के सेमी फाइनालिस्ट तथा लोकसभा चुनाव मे “लपेटे में नेताजी ” भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरुस्कार से सम्मानित सुप्रसिद्ध कवि शंभु शिखर का आगमन नवादा की धरती पर पहली बार हो रहा है. इस वर्ष प्रभात खबर के अपराजिता कार्यक्रम सह कवि सम्मेलन में श्रोता शंभु शिखर के अलावा सुप्रसिद्ध कवि दिनेश बावरा, शृंगार रस की नामचीन युवा कवियत्री पद्मिनी शर्मा, और जयपुर से अशोक चारण की कविताओं का श्रोता आनंद लेंगे.

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों व समाजसेवियों का मिल रहा साथ:

प्रभात खबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर के कई नामचीन संस्था और समाजसेवी लोग आगे आये है. इनमें प्रमुख रूप से विश्व स्तरीय टाउनशिप वास्तु विहार लीड स्पांनशर के रूप में हैं, जबकि स्पॉनसर के रूप में रॉयल किंगडम कंट्रक्शन से जुड़े इंजीनियर नीखिल कुमार, दिवाकर सिंह, अमित कुमार आदि का साथ मिल रहा है. को- स्पॉनशर के रूप में शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह, आदर्श होम डेवलपर्स के राजीव सिन्हा, गणपति रेस्टुरेंट एंड बैंकेट के जितेंद्र कुमार, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के आरपी साहू, आरपीएस कॉन्वेंट स्कूल के इंजीनियर रंजय कुमार, हॉस्पिटलिटी पार्टनर के रूप में सेलिब्रेशन होटल के संजय साव, पार्टनर के रूप में फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल के प्रो बिजय कुमार, रेसिडेन्सियल जीवन ज्योति इंग्लिश एकेडमी के चंद्रशेखर नौसे, ब्राइट कैरियर एकेडमी के कार्यानंद शर्मा, द दीक्षा पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल इंजीनियर रवि रौशन, बीपीएस पब्लिक स्कूल के पंकज कुमार, युनिवर्सल आर्टस क्लासेस और स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल, जिमाल्या कंपनी सहित पूर्व शिक्षा मंत्री सह राजनैतिक चेतना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो केबी यादव, राष्ट्रीय जनता दल के युवा लोकप्रिय नेता कैप्टन राकेश चौधरी, लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रमंडल प्रभारी राजन नायक, जय मेडिको के संचालक संदीप कुमार चुन्नु, बियाईएस द्वारा मान्यता प्राप्त हॉलमार्क भोला भाई ज्वेलर्स सहित कपड़ों के मामले में विश्वश्नीय और प्रतिष्ठित संस्थान द रेमंड शॉप आदि का पुरा सहयोग व साथ मिल रहा है. कार्यक्रम का आयोजन सोमवार संध्या छह बजे से होगी. इसकी तैयारी में प्रभात खबर नवादा कार्यालय सहित मुख्य स्पॉन्शर, एसोसिएट स्पॉन्शर, को स्पॉन्शर और दर्जनों पार्टनर जोर-शोर से जुटे हुए है.

दीप प्रज्वलन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ होगा. इसमें जिला प्रशासन के आलाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी, शिक्षाविद्, समाजसेवी, कारोबारी और शहर के अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना है. जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने प्रयासों से समाज में एक नयी मिसाल कायम की है. इस अवसर पर जिले की उन महिलाओं को ‘अपराजिता’ के रूप में सम्मानित किया जायेगा, जिनका संघर्ष और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है.

प्रधान संपादक बिहार की रहेगी गरिमामय उपस्थिति

आज गांधी इंटर स्कूल में आयोजन होने वाली प्रभात खबर के अपराजिता और कवि सम्मेलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवि प्रकाश, उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा अखिलेश कुमार, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार के अलावा प्रभात खबर के बिहार संपादक अजय कुमार व विज्ञापन हेड श्याम बथवाल की गरिमामयि उपस्तिथि रहेगी. कार्यक्रम को चार चांद लगाने कवि प्रेमी रहे बिहार के कद्दावर और लोकप्रिय प्राकृतिक पर्यावरण व वन मंत्री प्रेम कुमार के आगमन की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन