परना डाबर पुलिस ने 300 लीटर शराब के साथ ऑटो किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
परना डाबर पुलिस ने 300 लीटर शराब के साथ ऑटो किया जब्त

सिरदला के परना डाबर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

सिरदला. सिरदला के परना डाबर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में परनाडाबर थाने की नवनियुक्त थानेदार नवनीत कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 लीटर शराब परिवहन करते हुए एक ऑटो को जब्त कर लिया है. हालांकि धंधेबाज और टेम्पू चालक पुलिस टीम को देख फरार होने में कामयाब हो गया. जिसकी पहचान कर ली गयी है. थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली की झारखंड के जंगल से बड़े पैमाने पर शराब की खेप ऑटो से आने वाली है. जो गुरपा और फतेहपुर थाना क्षेत्र होते हुए परना डाबर थाना क्षेत्र सुखनर के रास्ते मेसकौर होते वजीरगंज जाने वाली है. सूचना आकलन के बाद गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र के पचंबा जंगल के पास घेराबंदी कर शराब लदा ऑटो को जब्त कर लिया गया. हालांकि इस दौरान अंधेरा और घने जंगल झाड़ का फायदा उठा कर धंधेबाज और टेम्पू चालक फरार होने में सफल हो गया. जिसकी पहचान कर बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओ में प्रथमिकी दर्ज कर धड़ पकड़ की कवायद की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन