बकरी लाने के लिए बधार गयी युवती से दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Aug 2024 9:50 PM
पीड़िता के पिता ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
रजौली. थाना क्षेत्र के एक गांव में बधार से बकरी लाने गयी युवती से एक युवक द्वारा खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी बीते मंगलवार की शाम को गांव में ही खेत किनारे चर रही बकरी को लाने के लिए गयी. लेकिन, जब देर शाम तक बकरी लेकर वापस नहीं लौटी, तो परिजन परेशान होकर इधर-उधर ढूंढने लगे. मंगलवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे वापस लौटी. पीड़िता ने बताया कि बकरी लाने के दौरान संजय यादव के पुत्र मंटू यादव ने चाकू के बल पर बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया. काफी मिन्नते करने पर घर वापस आने दिया. पीड़िता ने अपने परिजनों से कहा कि केस करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. पीड़िता के पिता ने बताया कि वे इस मामले को लेकर आरोपित के घर भी गये, किंतु वे लोग उल्टा जातिसूचक शब्दों व गालियां देकर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने लगे. पीड़ित पिता ने बुधवार को दिन में थाना परिसर आकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है. हालांकि, उन्होंने मामला को संदेहास्पद बताया है. वहीं, गांव के लोगों में भी युवक व युवती में बीते कई महीनों से प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. अब क्या हकीकत है,ये पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










