नालंदा की युवती ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 6:38 PM

विज्ञापन

नवादा शहर में रहकर युवती ट्यूशन पढ़ाने के साथ खुद करती थी पढ़ाई

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. नवादा शहर में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती ने बुधवार की सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के नवादा कोर्ट की पीछे कृष्णानगर मुहल्ले स्थित एक घर में फंदे से लटका युवती का शव बरामद हुआ है. मृत युवती की पहचान नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव की पुत्री सोनाली कुमारी के रूप में की गयी है़ वह नवादा में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थीं. इसके आलवा पार्ट टाइम में ट्यूशन भी पढ़ाती थीं. लेकिन अचानक बुधवार की सुबह छह बजे पुलिस फंदे से लटकते शव बरामद करती है. इसकी सूचना युवती के पिता को दी गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया. मृतक युवती के माता-पिता सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंच मृत युवती को देख कर रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक युवती के पिता शैलेंद्र यादव ने बताया है कि सूचना के दो घंटे पहले करीब चार बजे अपनी बहन से बात की थी. इसके ठीक दो घंटे बाद यानी छह बजे पुलिस ने मौत की सूचना मिली. परिजनो के अनुसार, मौत पर संदेह हो रहा है. इसकी पुलिस बारीकी से जांच करें. मृत युवती का मोबाइल कॉल का डिटेल निकाला जाय. ऐसे युवती की आत्महत्या का कारण का पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया है कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया गया है. थानाध्यक्ष के अनुसार ऐसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है. ऐसे मामला दर्ज कर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है. गौरतलब है कि आये दिन इस तरह की घटना होती है. लेकिन, पुलिस घटना की असलियत को नहीं ढूंढ पाती है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले ठंडे बस्ते में चला जाता है. जरूरत है ऐसी मामले को जांच कर असलियत की खुलासा करने की, ताकि मृत लोगों की परिजनों को असलियत की जानकारी मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन