PM आवास योजना के नाम पर नवादा में साइबर ठगी, लिंक खोलते ही खाते से उड़ाए 47 हजार रुपए

Updated:
विज्ञापन

आवेदन के साथ पीड़ित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची के नाम पर आए एक लिंक ने गोविंदपुर के दीनानाथ साव को साइबर ठगी का शिकार बना दिया. लिंक खोलते ही उनके बैंक खाते से 47,061 रुपये निकाल लिए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

PM Awas Yojana Cyber ​​Fraud : नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बनिया बिगहा गांव निवासी वीरेंद्र साव के पुत्र दीनानाथ कुमार साव साइबर ठगी के शिकार हो गये. साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 47,061 रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने गोविंदपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है.

विज्ञापन

पीएम आवास योजना की सूची के नाम पर भेजा लिंक

पीड़ित दीनानाथ कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार की रात उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक लिंक आया था. लिंक के साथ भेजे गये संदेश में लिखा था कि उनका नाम आवास सूची में आया हुआ है. सूची में अपना नाम देखने के लिए लिंक खोलकर जांच करने को कहा गया था.

पीड़ित ने बताया कि विश्वास में आकर जैसे ही उन्होंने लिंक खोला, इसके बाद उनके बैंक खाते से लगातार राशि की निकासी शुरू हो गयी. मोबाइल पर एक के बाद एक राशि निकासी के संदेश आने के बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ.

पांच ट्रांजैक्शन में निकाले 47,061 रुपए

पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब 12:40 बजे से 12:55 बजे के बीच उनके इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 47,061 रुपये निकाल लिये गये. लगातार निकासी के मैसेज आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और गोविंदपुर थाना में लिखित आवेदन दिया.

नवादा के सिरदला मारपीट हत्याकांड में पांच नामजद आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की दबिश के बाद कोर्ट पहुंचे

पुलिस ने दर्ज किया सन्हा, जांच शुरू

ड्यूटी पर तैनात एएसआई रामबली प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में सन्हा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस निकासी से संबंधित लेनदेन की जानकारी जुटा रही है.

अनजान लिंक से रहें सावधान

लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए लोगों से अपील की गयी है कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक को बिना जांच-पड़ताल के न खोलें. सरकारी योजना, बैंक, केवाईसी, पुरस्कार या किसी अन्य लाभ के नाम पर भेजे गये संदिग्ध लिंक पर बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करें. साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है.

वारिसलीगंज में हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपितों के घर चिपका इश्तेहार, नहीं किया आत्मसमर्पण तो कुर्की-जब्ती की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन