नवादा के सिरदला मारपीट हत्याकांड में पांच नामजद आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की दबिश के बाद कोर्ट पहुंचे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र में पानी को लेकर हुए मारपीट हत्याकांड में पुलिस की दबिश के बाद पांच नामजद आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. 21 अगस्त को हुई इस घटना में एक युवक की जान चली गई थी.

विज्ञापन

सिरदला थाना क्षेत्र के बढ़ही विगहा गांव में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच हत्या मामले में नामजद पांच आरोपितों ने 18 सितंबर को नवादा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस बल और एसआईटी की लगातार छापेमारी के बीच आरोपितों के आत्मसमर्पण से मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज होने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

21 अगस्त को पानी को लेकर हुआ था विवाद

बताया गया कि 21 अगस्त को बढ़ही विगहा गांव में पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे. मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर सिरदला थाना कांड संख्या 251/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को एक आरोपित को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

इसके बाद अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय से समन्वय स्थापित किया. पुलिस को वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई से संबंधित आदेश प्राप्त हुए. इसके बाद थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस बल और एसआईटी ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की.

दबिश के बीच पांच आरोपितों ने किया सरेंडर

लगातार की जा रही छापेमारी के बीच 18 सितंबर को हत्या मामले में नामजद पांच आरोपितों ने नवादा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के अनुसार, अब तक 15 आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया जा चुका है.

पुलिस का कहना है कि जो आरोपित अभी तक आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, उनके खिलाफ न्यायालय के आदेश के अनुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, नाद गांव के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन