भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम से मिली ऑपरेशन सिंदूर को सफलता

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 07 May 2025 9:31 PM

विज्ञापन

Sasaram news. 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी आतंकवादी के द्वारा हमले में नृशंस हत्या करने के बदले में बुधवार को भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों के 09 ठिकानों को ध्वस्त कर लगभग 100 आतंकवादियों को मार गिराया.

विज्ञापन

भाजपा ने प्रजातंत्र चौक पर ढाेल-बाजे के साथ मनायी खुशी, की आतिशबाजी फोटो कैप्शन- खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी आतंकवादी के द्वारा हमले में नृशंस हत्या करने के बदले में बुधवार को भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों के 09 ठिकानों को ध्वस्त कर लगभग 100 आतंकवादियों को मार गिराया. भारतीय सेना के इस गौरव पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में ढोल-बाजे के साथ खुशी मनायी गयी. प्रजातंत्र चौक पर भारतीय सेना के सम्मान में ढोल-बाजा, राष्ट्रीय संगीत के साथ आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया. भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न के साथ ही सेना के पराक्रम के जयकारे लगाये. जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना व प्रधानमंत्री जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. इस ऑपरेशन सिंदूर के होने से संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावधारा से सराबोर हो उठा. हर दिशा में गर्व, श्रद्धा और सुकून की लहर दौड़ गयी. इस ऐतिहासिक क्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारतीय सेना के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं. यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, अपितु हर भारतीय के हृदय की पीड़ा पर मरहम रखने वाला क्षण है. यह ऑपरेशन भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और संकल्प का सजीव प्रमाण है. भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो विजय कुमार सिन्हा, संजय कुमार मुन्ना , विनय कुमार, बीरेंद्र सिंह, शशिभूषण कुमार बबलू , युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव, पूर्व जिला महामंत्री विजय कुमार पांडेय, जिला महामंत्री नंदकिशोर चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, मुकेश कुमार पूर्व जिला उपाध्यक्ष माधुरी देवी, जिला मंत्री निशा राजवंशी, शिव यादव, मिथलेश पासवान, जेडीयू नेता मनोहर पासवान, शशि कुमार शेष, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो सुरेंद्र चौधरी, सुधीर सिंह, मनोज पचाड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष शिवरानी केसरी, राहुल सिन्हा, गुलशन कुमार, अजीत शंकर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन