ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरकर घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Oct 2024 5:24 PM

विज्ञापन

किऊल-गया रेलखंड के तिलैया रेलवे जंक्शन पर की घटना

विज्ञापन

हिसुआ. बुधवार को किऊल-गया रेलखंड के तिलैया रेलवे जंक्शन पर गया हाबड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला की पहचान पहले नहीं हो सकी. बाद में उसकी पहचान नारदीगंज प्रखंड के इचुआ करणा मिल्की गांव निवासी गोरेलाल चौहान की पत्नी जितनी देवी के रूप में हुई. हावड़ा जाने वाली ट्रेन पर महिला चढ़ने के दरम्यान गिर पड़ी. घटना के बाद लोगों ने भीड़ लगा दी. लेकिन, उसे अस्पताल लेकर जाने में किसी ने तत्परता नहीं दिखायी. जानकारी के बाद टिकट काउंटर क्लर्क आलोक कुमार मुन्ना और रजनीकांत ने मिलकर उसे उठाकर दो नंबर प्लेटफॉर्म से एक नंबर प्लेटफॉर्म से एक नंबर प्लेटफॉर्म तक लाया. फिर टोटो में उठाकर हिसुआ अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया. पहचान नहीं होने पर महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाला गया. सूचना के बाद परिजन नवादा अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन