नवादा: मेसकौर राजकीय डिग्री कॉलेज का आज होगा शुभारंभ, शुरू होगी पढ़ाई

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

AI Image

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन माध्यम से करेंगे. इस कॉलेज के उद्घाटन के साथ ही नियमित शैक्षणिक कार्य भी शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में राज्य सरकार की ओर से नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ बुधवार को होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऑनलाइन माध्यम से इस कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग पटना से जिला एवं स्थानीय प्रशासन को पत्र भेजा गया है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफल आयोजन को लेकर बैठक

नवादा के मेसकौर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ ने बताया कि शुभारंभ समारोह में कॉलेज में नामांकित छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. कॉलेज के शुभारंभ के साथ ही नियमित शैक्षणिक कार्य भी शुरू हो जायेगा.

कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

नवादा के इस नवस्थापित डिग्री कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर सांसद विवेक ठाकुर, डीएम रवि प्रकाश, डीइओ दीपक कुमार, स्थानीय विधायक विमल राजवंशी सहित प्रखंड प्रमुख, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. कॉलेज के प्रिंसिपल बबलू कुमार ने सभी से समारोह को सफल बनाने की अपील की है.

आधारभूत सुविधाएं करने के निर्देश

नवादा में नये कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए परिसर में विभागीय चेकलिस्ट के प्रत्येक बिंदु का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है. कॉलेज भवन, कक्षाओं, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छता, इंटरनेट सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है.

सुरक्षा व्यवस्था की गई दुरुस्त

नवादा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कॉलेज परिसर की मुकम्मल साफ-सफाई, नामपट्ट, संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है. इस कॉलेज के खुलने से मेसकौर प्रखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा मिल सकेगी.

Also Read: नवादा: एफआरएस के लिए सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें : बीईओ


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन