23 दिव्यांगों को दी गई अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राई साइकिल, BDO ने हरी झंडी दिखाकर लाभार्थियों को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
nawada tri cycle news

ट्राई साइकिल लेते लोग

Nawada News: नवादा के रजौली प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के बैनर तले आयोजित एक गरिमामयी समारोह में 23 दिव्यांगों को अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राई साइकिल दी गई. हालांकि विभाग की योजना सभी 30 दिव्यांगों को इस सुविधा के तहत बैटरी चालित ट्राई साइकिल देने की थी. बाकी बचे सात लोगों को आगे के दिनों में बैटरी चालित ट्राइ साइकिल दी जाएगी.

विज्ञापन

Nawada News: रजौली प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियादी केंद्र के प्रांगण में मंगलवार का दिन उम्मीदों की नई रोशनी लेकर आया. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नवादा के बैनर तले आयोजित एक गरिमामयी समारोह में 23 दिव्यांगों को अत्याधुनिक बैटरी चालित ट्राई साइकिल दी गई.

आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संजीव झा द्वारा किया गया. उन्होंने लाभार्थियों को न केवल वाहन की चाबियां सौंपीं, बल्कि हरी झंडी दिखाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर रवाना भी किया. इस दौरान उन्होंने ने कहा ”यह पहल दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी गतिशीलता की बाधाओं को दूर करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है’.

23 लोगों को ही ट्राई साइकिल दी जा सकी

इस खास मौके पर जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा. जिसमें प्रमुख प्रतिनिधि रवींद्र कुमार उर्फ बबलू, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के नजीर साजन पासवान, लिपिक अजीत कुमार, सामाजिक सुरक्षा के कार्यपालक सहायक शशि कुमार और सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट गौरव कुमार ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई. हालांकि विभाग की योजना कुल 30 दिव्यांगों को इस सुविधा के तहत बैटरी चालित ट्राई साइकिल देने की थी. लेकिन कुछ निर्धारित लाभार्थियों के अनुपस्थित रहने की वजह से फिलहाल 23 लोगों को ही ट्राई साइकिल दी जा सकी.

बाकी बचे सात लाभार्थियों को आगे के दिनों में इस सुविधा के तहत साइकिल दी जाएगी, जिससे प्रखंड क्षेत्र के दूर-दराज के दिव्यांगों की राह आसान हो सके और उनकी गतिशीलता में आने वाली बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाएं. यह पहल स्थानीय दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके दैनिक जीवन को सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम साबित हो रही है.

कुमार मनीष देव कि रिपोर्ट

Also Read: तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन