नवादा के फिरोज आलम हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ

Nawada News : वारिसलीगंज में मोहम्मद फिरोज आलम की हत्या के मामले में फरार आरोपी विरेन्द्र यादव को पुलिस ने एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Nawada News : वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर पंचायत स्थित सफीगंज गांव निवासी मोहम्मद फिरोज आलम हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं. पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 28 जून 2026 को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सफीगंज गांव निवासी मोहम्मद फिरोज आलम की हत्या कर उनका शव मकनपुर गांव के बाहर तालाब के पास फेंक दिया गया था.

मृतक की पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

घटना के बाद मृतक फिरोज आलम की पत्नी फिरदौस परवीन ने वारिसलीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस जांच के दौरान हत्या मामले में मसूदा गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव का नाम सामने आया.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण

घर से छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी वीरेंद्र यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये गये.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करने का पुलिस का दावा

एसडीपीओ के अनुसार, गिरफ्तार हत्या आरोपी वीरेंद्र यादव ने पुलिस पूछताछ में मोहम्मद फिरोज आलम की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक, हत्या के दिन वीरेंद्र यादव सुबह फिरोज आलम को उनके घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था. इसके बाद दोपहर में फिरोज आलम का शव मकनपुर गांव स्थित तालाब के पास मिला था.

प्रेसवार्ता में थानाध्यक्ष भी रहे मौजूद

एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. प्रेसवार्ता के दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी भी मौजूद थे.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


विज्ञापन
Bipin Kumar

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन