भीषण सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

Updated:
विज्ञापन

Nawada news. वारिसलीगंज-अपसढ़ पथ पर स्थित सर्वोत्तम राइस मिल के समीप सोमवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, वारिसलीगंज वारिसलीगंज-अपसढ़ पथ पर स्थित सर्वोत्तम राइस मिल के समीप सोमवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी स्वर्गीय विशेसर महतो के 55 वर्षीय पुत्र अशोक महतो और झौर गांव निवासी उपेंद्र मिस्त्री के 30 वर्षीय पुत्र अशोक मिस्त्री व आशीष मिस्त्री किसी काम से झौर मोड़ से बाइक द्वारा चकवाय गांव जा रहे थे. इस दौरान सर्वोत्तम राइस मिल के समीप विपरीत दिशा से अनियंत्रित हो आ रही चार पहिया वाहन से सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आसपास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. परंतु रास्ते में ही अशोक महतो की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से जख्मी दोनों भाई आशीष व अशोक इलाजरत है. जख्मी आशीष की हालत भी गंभीर बनी है. बाद में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक अशोक महतो के शव को घटनास्थल पर रखक�� सड़क जाम कर दिया है. इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गयी. सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाम हटाने में लगी है. असमय अशोक की मौत से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bipin Kumar

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन