महुआआहरी गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे ग्रामीण
कच्ची सड़क व नाली दिखाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
Nawada News : मेसकौर के महुआआहरी गांव में सड़क और जलजमाव की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। प्रशासन से पक्की सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
Nawada News : सहवाजपुर सराय पंचायत के महुआआहरी गांव के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं पहुंचा है. बरसात के दिनों में गांव की स्थिति और बदतर हो गई है. मुख्य रास्ता पानी और कीचड़ से भरा हुआ है. कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. इससे पैदल चलना तो दूर, वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है.
आपके शहर में
शिकायत के बावजूद नहीं बनी सड़क
ग्रामीण विजय यादव ने कहा कि गांव की समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय मुखिया राकेश कुमार से शिकायत की गई. इसके बावजूद गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने और गांव के अंदर सड़क निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें किसी बड़े विकास कार्य की नहीं, बल्कि आने-जाने लायक पक्की सड़क और स्वच्छ वातावरण की जरूरत है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पहल की मांग की
मौके पर विजय यादव, विकास कुमार, सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, विक्की कुमार, विष्णुदेव यादव, मनोज यादव, करू यादव और रामजी यादव मौजूद रहे. ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और प्राथमिकता के आधार पर सड़क एवं जलनिकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की.
Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए