थानाध्यक्षों को शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
थानाध्यक्षों को शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश

Nawada news. राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कुमारी सरोज कीर्ति के प्रकोष्ठ में जिले के थाना अध्यक्षों, प्रभारियों एवं डिफेंस अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए थाना प्रभारियों के साथ हुई बैठक फोटो-कैप्शन- बैठक में शामिल सदस्य. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कुमारी सरोज कीर्ति के प्रकोष्ठ में जिले के थाना अध्यक्षों, प्रभारियों एवं डिफेंस अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान थाना अध्यक्षों के तामिला प्रतिवेदनों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में जिन थानों से अपेक्षित संख्या में तामिला प्राप्त नहीं हुई, उन थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करें. सचिव ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सक्रिय पहल कर पक्षकारों को नोटिस की जानकारी प्रदान की जाये, क्योंकि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता निर्गत नोटिसों की समयबद्ध तामिला पर ही निर्भर करती है. सचिव ने थाना प्रभारियों को माप एवं तौल वादों से संबंधित सूची भी प्रदान की गयी, जिससे संबंधित वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर किया जा सके. बैठक में जिले के विभिन्न थाना, नगर थाना नवादा, मुफस्सिल, नारदीगंज, हिसुआ, नरहट, सिरदला, रजौली, अकबरपुर, काशीचक, मेसकौर, वारिसलीगंज, शाहपुर, पकरीबरामा, गोविंदपुर, कौआकोल, परना डाबर, कादिरगंज, सीतामढ़ी, थाली, नेमदारगंज, रूपौ, धमौल, रोह एवं बुंदेलखंड के थाना अध्यक्ष, प्रभारी तथा स्थायी लोक अदालत, नवादा के पेशकार सुशील कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन