जनता दरबार में आम लोगों की समस्याओं का हुआ समाधानकैप्शन जनता दरबार में उपस्थित अधिकारीनवादा कार्यालय. समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य व राजस्व संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. डीएम रवि प्रकाश ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये. कई मामलों का ऑन स्पॉट ही निष्पादन किया गया. अकौना की सुधा देवी ने सहायता राशि मिलने के संबंध में, चौबे गांव के कमलेश कुमार ने नाले में ढक्कन देने व आहर सफाई के संबंध में शिकायत की. कोशी बलियारी गांव के रामू यादव ने जमीन पर दखल कब्जा करने के संबंध में, अमावां पूर्वी के अशोक चौधरी ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करने के संबंध में, अम्बातरी गांव के संदीप कुमार यादव ने मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में, रामपुर बलुआ की संगीता कुमारी ने मजदूर दुर्घटना का अनुदान राशि के संबंध में शिकायत की. मड़वा की रेणु देवी द्वारा उनके निजी जमीन पर नाली बनाने के संबंध में आवेदन दिया. डीएम रवि प्रकाश ने कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी से बात कर ऑन स्पॉट निष्पादन किया व अन्य आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास निपटारे के लिए भेज दिया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निबटारा सुनिश्चित करें. जनता दरबार में अपर समाहर्त्ता चंद्रशेखर आजाद, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 23 May 2025 11:33 PM

विज्ञापन

समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. समाहरणालय के सभाकक्ष में डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य व राजस्व संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं रखीं. डीएम रवि प्रकाश ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये. कई मामलों का ऑन स्पॉट ही निष्पादन किया गया. अकौना की सुधा देवी ने सहायता राशि मिलने के संबंध में, चौबे गांव के कमलेश कुमार ने नाले में ढक्कन देने व आहर सफाई के संबंध में शिकायत की. कोशी बलियारी गांव के रामू यादव ने जमीन पर दखल कब्जा करने के संबंध में, अमावां पूर्वी के अशोक चौधरी ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करने के संबंध में, अम्बातरी गांव के संदीप कुमार यादव ने मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में, रामपुर बलुआ की संगीता कुमारी ने मजदूर दुर्घटना का अनुदान राशि के संबंध में शिकायत की. मड़वा की रेणु देवी द्वारा उनके निजी जमीन पर नाली बनाने के संबंध में आवेदन दिया. डीएम रवि प्रकाश ने कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी से बात कर ऑन स्पॉट निष्पादन किया व अन्य आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास निपटारे के लिए भेज दिया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ निबटारा सुनिश्चित करें. जनता दरबार में अपर समाहर्त्ता चंद्रशेखर आजाद, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन