ePaper

गैस रिसाव से घर में लगी आग, चार लोग झुलसे

Updated at : 22 Apr 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
गैस रिसाव से घर में लगी आग, चार लोग झुलसे

नवादा न्यूज : अग्निशमन पदाधिकारी ने आग पर पाया काबू

विज्ञापन

नवादा न्यूज : अग्निशमन पदाधिकारी ने आग पर पाया काबू

सभी घायल प्राथमिक इलाज के बाद लू-वार्ड के एसी कमरे में भर्ती

प्रतिनिधि, रजौली.

मुख्यालय स्थित तरवना मुहल्ले में एक गुपचुप बेचने वाले दुकानदार के घर में गैस के रिसाव से आग लग गयी. इस दौरान गुपचुप दुकानदार समेत कुल चार लोग घायल हो गये. घायलों को अनुमंडलीय अग्निशमालय पदाधिकारी राम अवध सिंह व वार्ड संख्या चार के पार्षद प्रतिनिधि बबलू कुमार के सहयोग से इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. साथ ही अस्पताल में ड्यूटी में रही चिकित्सक डॉ. निवेदिता नंदिनी ने बताया कि आग से जलने वाले कुल चार मरीज अस्पताल पहुंचे हैं. मरीजों की पहचान तरवना मुहल्ले निवासी स्व. प्रसादी पंडित के पुत्र महावीर पंडित, महावीर पंडित की पत्नी कौशल्या देवी, महावीर पंडित के पुत्र नरेश पंडित व नरेश पंडित के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. सभी मरीजों का प्राथमिक इलाज कर अस्पताल में बने लू-वार्ड के एसी कमरे में शिफ्ट किया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज किया जा रहा है. अस्पताल परिसर में मौजूद परिजन कैलाश पंडित ने बताया कि घर में गुपचुप बनाने के दौरान गैस लीकेज से आग लगने से यह हादसा हुआ है. फिलहाल, सभी घायलों की स्थिति ठीक बतायी जा रही है. अनुमंडलीय अग्निशमालय पदाधिकारी राम अवध सिंह ने बताया कि वे सुबह टहलने के लिए निकले थे. इसी बीच वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू कुमार द्वारा अगलगी की सूचना दी गयी. वे घटनास्थल पर पहुंचे एवं लगी आग को बुझाया. साथ ही अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन