ePaper

बिहार के इस जिले में 200 करोड़ से बनेंगी 5 सड़कें, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यातायात होगा सुगम

Updated at : 25 Sep 2025 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
Five roads will be built in nawada

सांकेतिक फोटो

Road Project in Bihar: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बिहार के नवादा जिले में 5 प्रमुख सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. इस योजना पर कुल 200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

विज्ञापन

Road Project in Bihar: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बिहार के नवादा जिले में 5 प्रमुख सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. इस योजना पर कुल 200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

इन सड़को का होगा निर्माण

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लेघा से अकबरपुर तक 13.7 किलोमीटर सड़क 69.70 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होगा. वहीं, हिसुआ बाईपास पर 2.9 किलोमीटर सड़क के लिए 35.19 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा एनएच-20 से कुलना तक 5.4 किलोमीटर सड़क 24.19 करोड़ रुपए में बनेगी.

यहां भी बनेगी सड़क

जानकारी के अनुसार, खनवां से सिरदल्ला तक 12.1 किलोमीटर सड़क के लिए 27.17 करोड़ रुपए तय किए गए हैं. जबकि, नवादा स्टेशन रोड से सुपौल PWD पथ तक 11.7 किलोमीटर सड़क 43.54 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आर्थिक और सामाजिक विकास में आएगी तेजी

इन सड़कों का निर्माण हो जाने के बाद नवादा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यातायात सुगम हो जाएगी. साथ ही इससे क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेजी से होगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: अब एआई करेगी पटना में इस कार्य की निगरानी, जल्द शुरू होगी यह परियोजना

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन