ePaper

जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

Updated at : 18 Apr 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

नवादा न्यूज : एक पक्ष ने करायी प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

एक पक्ष ने करायी प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, रजौली.

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामदासी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पीड़ित रामदासी गांव निवासी स्व. चिंतावन यादव के पुत्र राजो यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे स्व चिंतावन यादव के पुत्र रामावतार यादव, रामावतार यादव की पत्नी परिया देवी व पुत्र विकास कुमार, स्व चिंतावन यादव के पुत्र लीटो यादव, विकास कुमार की पत्नी रंजू देवी, लीटो यादव के पुत्र मुकेश कुमार व शंभू यादव समेत अन्य लोग जमीन बंटवारे को लेकर घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगे. विरोध किये जाने पर उक्त लोग लाठी-डंडे, लात-मुक्के एवं टांगी से मारपीट कर मुझे और मेरे बेटे अखिलेश कुमार को गंभीर रूप से जख्मी कर दिये. मारपीट की घटना को लेकर डायल 112 की पुलिस टीम को सूचित किया गया. जब डायल 112 की टीम पहुंची, तो सभी मारपीट करने वाले लोग भाग खड़े हुए. वहीं, डायल 112 की टीम ने अस्पताल में मुझे और मेरे बेटे को इलाज के लिए भर्ती कराया है. इस मारपीट में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर एक पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन