नशे में धुत शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशे में धुत शराबी गिरफ्तार

बरनामां पंचायत से गिरफ्तारी

विज्ञापन

बरनामां पंचायत से गिरफ्तारी वारिसलीगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनामां पंचायत स्थित कुंभी मुशहरी निवासी भिखारी मांझी को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. बताया गया कि भिखारी नशे में धुत्त होकर गांव में हंगामा मचा रहा था. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे शराबी को गिरफ्तार किया है. इसके बाद पुलिस ने शराबी को चिकित्सकीय जांच करायी. इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. इस मामले में पुलिस के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गिरफ्तार शराबी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन