ePaper

Crime Bihar: बिहार के नवादा में बेटे ने पिता को तलवार से काट डाला, मौके पर मौत

Updated at : 08 Jul 2025 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक तस्वीर

Crime Bihar: थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र पर हत्या का आरोप है. पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया है. मृतक के शरीर पर तलवार के कई वार के निशान मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Crime Bihar: नवादा. बिहार के नवादा में एक बेटे ने अपने पिता को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया. सोमवार की देर रात हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव में अनिल कुमार सिंह आजाद की हत्या उनके बेटे ने ही कर दी. अनिल टीएस कॉलेज में चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारी थे. उम्र 60 साल के आसपास होगी. अनिल कुमार सिंह के शरीर पर 6-7 जगह तलवार से वार के निशान मिले हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी बेटा बबलू घर छोड़कर फरार हो चुका था.

परिजनों को देख हत्यारा बेटा फरार

अनिल कुमार सिंह के दूसरे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे. अचानक पिता के चिल्लाने की आवाज आई तो वे कमरे से बाहर निकले. उन्होंने देखा कि उनका बड़ा भाई (बबलू कुमार) पिता पर तलवार से हमला कर रहा है. परिजन तत्काल अनिल कुमार सिंह को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई. परिवार के लोगों को देखते ही बबलू तलवार लेकर फरार हो गया.

नॉमिनी में अपना नाम जुड़वाना चाहता था बबलू

इस पूरे मामले में हत्या के कारण का जिक्र करते हुए छोटे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई बबलू पिता को प्रताड़ित करता था. पिता एक साल में रिटायर होने वाले थे. बबलू नॉमिनी में अपना नाम जुड़वाने की जिद करता था. इतना ही नहीं, पिता के पास जो भी पैसा आता था वह मांग लेता था. सोमवार की रात बबलू नशे की हालत में घर आया था. जब सब परिवार सो गया तो उसने यह कांड कर दिया.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन