नवादा में 7 साल के आर्यन की हत्या, शव रख 4 घंटे सड़क जाम, डॉग स्क्वॉड भी नहीं ढूंढ पाया सुराग

Aryan Murder Case Nawada : नवादा में काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में सात वर्षीय मासूम आर्यन राज की निर्मम हत्या के बाद रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों ने वारिसलीगंज-काशीचक मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम किया.
Aryan Murder Case Nawada : नवादा में काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में सात वर्षीय मासूम आर्यन राज की निर्मम हत्या के बाद रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों ने वारिसलीगंज-काशीचक मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम किया. प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, वैज्ञानिक जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की.
Nawda Crime News :शव रखकर चार घंटे तक किया सड़क जाम
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आर्यन राज का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने वारिसलीगंज-काशीचक मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. ग्रामीण लगातार हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग करते रहे.
एसडीपीओ और डॉग स्क्वॉड पहुंचे, लेकिन नहीं मिला कोई सुराग
सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी, काशीचक थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसी दौरान एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी गांव पहुंची. टीम ने घटनास्थल और आसपास के कई इलाकों में जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त किया.
Nawada News : पूर्व विधायक ने कहा- दोषियों को जल्द मिले सजा
पूर्व विधायक अरुणा देवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि सात वर्षीय मासूम की हत्या बेहद दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना है. पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए, ताकि समाज में सख्त संदेश जाए.
कांग्रेस नेता ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि एक मासूम की नृशंस हत्या पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है. प्रशासन को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करते हुए सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए. साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए.
पुलिस बोली- हर पहलू से हो रही जांच
एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है. पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि मौत के स्पष्ट कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










