नवादा में सब-इंस्पेक्टर दंपत्ति से मारपीट, सीट विवाद में ट्रेन रुकवाई, काशीचक स्टेशन पर एक घंटे रोकी गई हावड़ा एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Gaya Howrah Express Seat Dispute : क्यूल-नवादा-गया रेलखंड पर रविवार को गया-हावड़ा एक्सप्रेस में आरक्षित सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद काशीचक स्टेशन पर हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि कुछ युवकों ने ट्रेन में घुसकर सब-इंस्पेक्टर दंपत्ति के साथ मारपीट की.

विज्ञापन

Gaya Howrah Express Seat Dispute : क्यूल-नवादा-गया रेलखंड पर रविवार को गया-हावड़ा एक्सप्रेस में आरक्षित सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद काशीचक स्टेशन पर हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि कुछ युवकों ने ट्रेन में घुसकर सब-इंस्पेक्टर दंपत्ति के साथ मारपीट की. घटना के विरोध में महिला सब-इंस्पेक्टर इंजन के आगे बैठ गईं, जिससे ट्रेन करीब एक घंटे तक काशीचक स्टेशन पर खड़ी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़ित सब-इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा कुमारी, जो स्वयं भी सब-इंस्पेक्टर हैं, और बच्चे के साथ गया से पाकुड़ जा रहे थे. दोनों फर्स्ट एसी कोच में आरक्षित सीट पर यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान नवादा स्टेशन से एक युवक कोच में चढ़ा और उनकी सीट पर बैठने लगा. विरोध करने पर उसने अभद्र व्यवहार किया और अपने साथियों को काशीचक स्टेशन बुला लिया.

Nawada News : पहले ही दी थी सुरक्षा की सूचना

हरिओम ने बताया कि संभावित विवाद को देखते हुए उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को पूरी जानकारी दी. इसके साथ ही ‘रेल मदद’ पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की. उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई.

काशीचक स्टेशन पर ट्रेन रोककर की मारपीट

दंपत्ति के अनुसार, काशीचक स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को भी मामले की जानकारी दी गई थी. इसके बावजूद ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद वैक्यूम काटकर उसे दोबारा रोक दिया गया. आरोप है कि पहले से मौजूद करीब दस युवक ट्रेन में चढ़ गए और सब-इंस्पेक्टर दंपत्ति व उनके बच्चे के साथ मारपीट कर फरार हो गए.

इंजन के आगे बैठने से एक घंटे बाधित रहा परिचालन

घटना से आक्रोशित महिला सब-इंस्पेक्टर कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रेन के इंजन के आगे बैठ गईं. इससे गया-हावड़ा एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक काशीचक स्टेशन पर खड़ी रही. बाद में आरपीएफ, स्थानीय पुलिस और रेल अधिकारियों ने समझाकर दंपत्ति को शांत कराया, जिसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा. यह सवाल भी उठ रहा है कि जब पीड़ितों ने पहले ही टीटीई और रेल मदद पर शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी, तब समय रहते आवश्यक सुरक्षा क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read : 15 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बक्सर में विस्तृत बैठक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन