नवादा: अकबरपुर में नया राशन कार्ड बनवाने और बंद कार्ड चालू कराने का मौका, पात्र परिवार जल्द करें आवेदन

Author Anil kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
नया राशन कार्ड बनवाने और बंद कार्ड चालू कराने का मौका, पात्र परिवार जल्द करें आवेदन

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में राशन कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। नए राशन कार्ड बनाने और बंद पड़े कार्डों को फिर से सक्रिय करने का मौका दिया जा रहा है। पात्र परिवार निर्धारित प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर नए राशन कार्ड बनाने और बंद पड़े राशन कार्डों को दोबारा चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी ने बताया कि पात्र परिवार निर्धारित प्रपत्र 'क' भरकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

जांच के बाद जारी होगा कार्ड

आवेदन मिलने के बाद विभाग द्वारा सभी दस्तावेजों और पात्रता की सघन जांच की जाएगी. जांच में सही पाए जाने वाले योग्य परिवारों को नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा, जबकि निष्क्रिय पड़े कार्डों को पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदन के साथ परिवार के मुखिया का जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, संयुक्त पारिवारिक फोटो, सभी सदस्यों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है. ऑनलाइन सत्यापन के बाद ही विभाग आगे की कार्रवाई करेगा.

आवेदन से पहले करें सुधार

अधिकारियों ने आवेदकों को सलाह दी है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी कागजातों में नाम, पता और जन्मतिथि का मिलान कर लें. यदि किसी दस्तावेज में कोई त्रुटि हो, तो उसका पहले सुधार करा लें ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.

प्रखंड कार्यालय से लें जानकारी

राशन कार्ड से संबंधित सहायता या जानकारी के लिए लाभुक अपने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेता अथवा संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. बीडीओ ने योग्य परिवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है.


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन