बैंक के पास से एक बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाइक को दिनदहाड़े चोरों ने चोरी कर लिया है. हेलमेट लगाकर बाइक को स्टैंड से निकालते चोरों की सीसीटीवी फुटेज में कैद है.

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. बाइक को दिनदहाड़े चोरों ने चोरी कर लिया है. हेलमेट लगाकर बाइक को स्टैंड से निकालते चोरों की सीसीटीवी फुटेज में कैद है. नगर थाना क्षेत्र के अनुमान नगर न्यू एरिया निवासी अशोक सिंह के बेटे शंकर कुमार ने पुरानी जेल रोड स्थित केनरा बैंक गये थे. वह अपनी बाइक को बैंक के नीचे खड़ा कर बैंक से रुपये निकासी करने गये थे. इसी बीच करीब 12 बजे दोपहर एक बाइक चोर ने हेलमेट लगाकर चंद मिनटों में बाइक चोरी कर लिया है. पीड़ित व्यक्ति ने इधर उधर खोजबीन के बाद नगर थाने में आवेदन दिया है, पूरे घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया है कि बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. चोटों तक पहुंचने कर लिए अन्य तकनीकी की मदद ली जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन