वाहनों की आवाजाही बाधित होने से आमलोग रहे परेशान

Updated at : 06 Apr 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों की आवाजाही बाधित होने से आमलोग रहे परेशान

नवादा : रोड़ेबाजी के बाद शहर में कर्फ्यू-सा माहौल बन गया. इस दौरान विभिन्न जगहों से आ रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के पुरानी कचहरी रोड, पुरानी बाजार, सब्जी मंडी, विजय बाजार, मेन रोड, कलाली रोड, गया रोड सहित विभिन्न हिस्सों में लोगों के आने-जाने पर एहतियाती तौर पर रोक […]

विज्ञापन
नवादा : रोड़ेबाजी के बाद शहर में कर्फ्यू-सा माहौल बन गया. इस दौरान विभिन्न जगहों से आ रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के पुरानी कचहरी रोड, पुरानी बाजार, सब्जी मंडी, विजय बाजार, मेन रोड, कलाली रोड, गया रोड सहित विभिन्न हिस्सों में लोगों के आने-जाने पर एहतियाती तौर पर रोक लगी रही. शुभ मुहूर्त को लेकर लोग कई महत्वपूर्ण कार्य से बाहर निकले थे. कई लोग दूसरे जगहों से मुख्यालय पहुंच रहे थे, लेकिन रोड़ेबाजी के बाद पूरा शहर वीरान हो गया. दूर से आये लोगों में दहशत का माहौल दिखा. प्रशासनिक अधिकारियों ने परेशान लोगों की यथासंभव मदद की. डरे-सहमे लोगों को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन