बंद रहे बाजार, कारोबार प्रभावित
Updated at : 06 Apr 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा :रोड़ेबाजी के बाद बने भय के माहौल को देखते हुए पूरा बाजार ही बंद कर दिया गया था जिस कारण लाखों रुपये का व्यापार नहीं हो सका. मंगलवार को पार नवादा की लगभग दुकानें बंद थीं. बुधवार की सुबह बाजार की कुछ दुकानें खुलीं लेकिन दोपहर केबाद वे दुकानें भी बंद हो गयीं. खबर […]
विज्ञापन
नवादा :रोड़ेबाजी के बाद बने भय के माहौल को देखते हुए पूरा बाजार ही बंद कर दिया गया था जिस कारण लाखों रुपये का व्यापार नहीं हो सका. मंगलवार को पार नवादा की लगभग दुकानें बंद थीं. बुधवार की सुबह बाजार की कुछ दुकानें खुलीं लेकिन दोपहर केबाद वे दुकानें भी बंद हो गयीं. खबर है कि इलाके के एक ढांचे पर भी रोड़ेबाजी की गयी है. उधर. तनाव को देखते हुए खरीदारी करनेवालों की संख्या नगण्य रही. इससे रामनवमी को लेकर होनेवाले व्यापार पर व्यापक असर पड़ा. दुकानदारों ने कहा कि सुबह में दुकान खोली गयीं लेकिन माहौलबिगड़ने की आशंका के कारण दुकान बंद कर देनी पड़ी. उन्होंने कहा कि दुकान बंद करने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




