दंडवत कर घाट तक पहुंचे कई छठव्रती
Updated at : 03 Apr 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसलीगंज : पुत्र की सलामती व दीर्घायु होने सहित परिवार के सुख-समृद्धि के लिए की गयी भखौटी के भार को व्रती महिलाओं ने भूपरि (दंडवत) कर छठ मां को निवेदित किया. भूपरि करते हुए महिलाएं आंगन से छठ घाट तक पहुंचीं. महिला व पुरुष छठव्रतियों ने भगवान भास्कर की अराधना की़ छठव्रती 72 घंटे की […]
विज्ञापन
वारिसलीगंज : पुत्र की सलामती व दीर्घायु होने सहित परिवार के सुख-समृद्धि के लिए की गयी भखौटी के भार को व्रती महिलाओं ने भूपरि (दंडवत) कर छठ मां को निवेदित किया. भूपरि करते हुए महिलाएं आंगन से छठ घाट तक पहुंचीं. महिला व पुरुष छठव्रतियों ने भगवान भास्कर की अराधना की़ छठव्रती 72 घंटे की कठिन अाराधना के साथ निर्जला व्रत रखकर पर्व को पूरा करती हैं. इसमें प्रकृति के साथ मानव के संबंधों पर आधारित इस व्रत में पूर्ण रूप से प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल होता है.
किया गया फलों का वितरण
नारदीगंज. नारदीगंज पंचायत के महादलित टोले में रविवार को मुखिया रणविजय पासवान द्वारा छटव्रतियों को नारियल, केला, संतरा आदि आदि फलों का वितरण किया गया. बीडीओ व चिकित्सा प्रभारी ने भी फलों का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




