सिहिन गांव में 1951 से हो रही मां काली की पूजा
Updated at : 31 Mar 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर गांव में उत्साह का माहौल हिसुआ : प्रखंड के सिहिन गांव के प्रसिद्ध देवी मंदिर में धूमधाम से नवरात्र की पूजा की जा रही है. दूसरे दिन सुबह से पाठ, पूजा-अर्चना व भक्ति का माहौल रहा. 10 दिनों तक गांव में भक्ति व उल्लास का माहौल रहेगा. भक्ति गायन, नाटक समेत अन्य […]
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर गांव में उत्साह का माहौल
हिसुआ : प्रखंड के सिहिन गांव के प्रसिद्ध देवी मंदिर में धूमधाम से नवरात्र की पूजा की जा रही है. दूसरे दिन सुबह से पाठ, पूजा-अर्चना व भक्ति का माहौल रहा. 10 दिनों तक गांव में भक्ति व उल्लास का माहौल रहेगा. भक्ति गायन, नाटक समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी.
बुधवार को कलश शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. 108 कलश लेकर युवती व महिलाओं ने तिलैया नदी से जलभरण किया था. आयोजन में खुशियाल प्रसाद, महेंद्र सिंह, निंदा राजवंशी, रामजी राजवंशी, बलवीर यादव, लाछो यादव, वासुदेव यादव, जगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, रामदेव महतो, रमेश प्रसाद आदि लगे हुए हैं. पंडित चंदन पांडेय अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं.
यहां की काली पूजा प्रसिद्ध है. 1951 से लगातार यहां भव्य तरीके से पूजा का आयोजन हो रहा है. यहां जिनकीमन्नतें पूरी होती हैं उनमें से एक परिवार हरेक साल मुख्य पूजा का भार उठाते हैं. कई साल के इंतजार के बाद उनकी बारी आती है. लगभग 16 सालों तक के लिए परिवार लाइन में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




