शौचालय के पाइप पर बवाल, दो पक्षों में रार

Updated at : 31 Mar 2017 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय के पाइप पर बवाल, दो पक्षों में रार

पैजूना में हुआ पथराव अकबरपुर : थाना क्षेत्र के पैजूना गांव में गुरुवार को मसजिद में बनाये गये शौचालय की गैस टंकी से पाइप निकाले जाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से घंटों रोड़बाजी हुई. इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है. बताया जाता है […]

विज्ञापन
पैजूना में हुआ पथराव
अकबरपुर : थाना क्षेत्र के पैजूना गांव में गुरुवार को मसजिद में बनाये गये शौचालय की गैस टंकी से पाइप निकाले जाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से घंटों रोड़बाजी हुई.
इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है. बताया जाता है कि पैजूना में बने मसजिद में शौचालय बनाया जा रहा है. इसका गैस पाइप मसजिद की छत पर लगाया जा रहा था. मसजिद के बगल में ही अनिल यादव का मकान है. उन्होंने गैस पाइप छत पर निकालने का विरोध किया. इसी को लेकर दोनों पक्ष के लोग गाली-गलौज के बाद मारपीट पर उतारू हो गये.
इसके बाद रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. रोड़ेबाजी के बाद गांव की गलियों में ईंट-पत्थरों की चादर बिछ गयी. सूचना के बाद अकबरपुर थाने से एसआइ अजय कुमार झा, सुधीर कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया. घटना को लेकर गांव में तनाव है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाने में बुला कर समझौता कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन