मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में शुरू

हिसुआ : शहर के दो केंद्रों पर गुरुवार को मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन अंगरेजी विषय की परीक्षा हुई. एक दिन एक ही विषय की परीक्षा दो पाली में बंट जाने की वजह से केंद्रों पर स्थिति शांतिपूर्ण थी. इंटर विद्यालय में पहली पाली में 780 व प्रोजेक्ट कन्या में 168 विद्यार्थियों […]
हिसुआ : शहर के दो केंद्रों पर गुरुवार को मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी. पहले दिन अंगरेजी विषय की परीक्षा हुई. एक दिन एक ही विषय की परीक्षा दो पाली में बंट जाने की वजह से केंद्रों पर स्थिति शांतिपूर्ण थी.
इंटर विद्यालय में पहली पाली में 780 व प्रोजेक्ट कन्या में 168 विद्यार्थियों ने जबकि, दूसरी पाली में इंटर विद्यालय में 614 व प्रोजेक्ट कन्या में 246 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया़ इंटर विद्यालय केंद्र पर अभिभावकों व चिट-पुरजा पहुंचाने वालों की भीड़ एक घंटे बाद ही जमा हो गयी़ विद्यालय के उत्तरी छोर की टूटी बाउंड्री से चिट पहुंचाने वाले खिड़की तक पहुंचने लग़े
बाउंड्री पर भीड़ का नजारा बन गया. केंद्राधीक्षक विंदेश्वरी शरण सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार सिंह व दंडाधिकारी नारदीगंज बीइओ अवध किशोर तिवारी भीड़ हटवाने व उपद्रवियों पर अंकुश लगाने की मशक्त करते दिख़े प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में केंद्राधीक्षक मिथिलेश कुमार सिन्हा व परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचते ही चिट-पुरजे को निकलवाने के प्रयास में लगे रह़े दोनों सेंटर पर प्रवेश के समय भी परीक्षार्थियों को जांच कर प्रवेश दिया जा रहा था़ परीक्षा की मॉनीटरिंग में बीडीओ सच्चिदानंद प्रसाद व केंद्र की सुरक्षा में एसआइ दिलीप कुमार और राजेंद्र साहनी लगे हुए थ़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




