जदयू नेता रच रहे कुचक्र : राज बल्लभ

Published at :06 Mar 2014 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू नेता रच रहे कुचक्र : राज बल्लभ

नवादा : पूर्व राज्यमंत्री राज बल्लभ प्रसाद ने बुधवार को राजद कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जदयू नेताओं पर जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मधुकॉन कंपनी के एक कर्मचारी का पिछले दिनों दुर्घटना में हाथ कट गया. जब उसे इलाज के लिए सदर […]

विज्ञापन

नवादा : पूर्व राज्यमंत्री राज बल्लभ प्रसाद ने बुधवार को राजद कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जदयू नेताओं पर जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मधुकॉन कंपनी के एक कर्मचारी का पिछले दिनों दुर्घटना में हाथ कट गया.

जब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, तो गोविंदपुर के विधायक कौशल यादव के सहयोगी व जदयू नेता विनय यादव व नारायण स्वामी मोहन ने जख्मी पर दबाव बनाया कि वे इसका कारण राज बल्लभ प्रसाद को बतायें. उन्होंने कहा कि हमसे संबंधित प्लांट सरकार के निर्देश के अनुरूप बंद है. फिर इसमें काम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता. जबकि, जदयू नेताओं ने जानबूझ कर उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से जख्मी पर यह दबाव बनाया.

उन्होंने कहा कि ऐसी ही मानसिकता के कारण जिले में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो इन लोगों ने जानबूझ कर कराया है. राजद नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर जदयू के लोगों द्वारा यह कुचक्र रचा जा रहा है. इस दौरान अल्पसंख्यक नेता सेराज अंसारी ने कहा कि लालू प्रसाद के कार्यक्रमों में उनके शरीक होने के बावजूद लोग कई तरह की अफवाह फैला रहे हैं. प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, संजय प्रभात, अनिल सिंह, गुलाम सरवर, वाल्मीकि यादव, उमा शंकर कुशवाहा, हाजी इसराइल, हाजी समीम, एहसान, मंजर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन