जिले के खिलाड़ी क्रिकेट में दिखायेंगे प्रतिभा

नवादा : प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से प्रभात खबर एक बेहतर अवसर लाया है. इसके जरिये प्रतिभावान खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी बिहार स्तर पर करायी जा रही है. इसके तहत 12 मार्च को नवादा में पटना बनाम नवादा के बीच क्रिकेट […]
नवादा : प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से प्रभात खबर एक बेहतर अवसर लाया है. इसके जरिये प्रतिभावान खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी बिहार स्तर पर करायी जा रही है.
इसके तहत 12 मार्च को नवादा में पटना बनाम नवादा के बीच क्रिकेट मैच कराया जायेगा. नॉक आउट के आधार पर पांच चरणों में मैंच की प्रक्रिया पूरी होगी. खिलाड़ियों के लिए एक प्रपत्र जारी किया गया है. नवादा के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा को को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है. 9 व 10 मार्च को खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद जिला स्तरीय टीम का गठन किया जायेगा. इसके लिए गोपाल बोहरा के नेतृत्व में दो चयनकर्ता को भी मनोनीत किया गया है.
जानकारी के अनुसार, अखबार का मुख्य उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है. मैच के प्रायोजक को लेकर स्थानीय स्तर पर संपर्क किया जा रहा है. हालांकि, जिला स्तर पर खेल में सहयोग करने के लिए महेंद्रा ट्रैक्टर्स के अधिकृत विक्रेता श्यामली ट्रैक्टर्स व शिव शक्ति ट्रैक्टर्स के साथ ही मानस भारती एजुकेशनल कॉम्पलेक्स व ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल आगे आये हैं.
खेल से संबंधित जानकारी के लिए प्रभात खबर के कार्यालय प्रभारी अजय कुमार के मोबाइल नंबर 9430807190 पर संपर्क किया जा सकता है. अखबार में जारी प्रोफॉर्मा के आधार पर खिलाड़ियों ने अपना आवेदन कार्यालय में जमा कराना शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




