धान खरीद में हेराफेरी की हुई जांच

Updated at : 01 Nov 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद में हेराफेरी की हुई जांच

व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ हुई थी प्राथमिकी को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष से भी की गयी पूछताछ नवादा सदर : नवादा व्यापार मंडल में किसानों के नाम पर पैसे निकाले जाने संबंधी दर्ज एफआइआर के मामले में सोमवार को एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने जांच की. इस संबंध में उन्होंने को-ऑपरेटिव अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी नारायण से […]

विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष के खिलाफ हुई थी प्राथमिकी
को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष से भी की गयी पूछताछ
नवादा सदर : नवादा व्यापार मंडल में किसानों के नाम पर पैसे निकाले जाने संबंधी दर्ज एफआइआर के मामले में सोमवार को एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने जांच की. इस संबंध में उन्होंने को-ऑपरेटिव अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी नारायण से भी बातचीत की. साथ ही इससे जुड़े अन्य कर्मचारियों से भी जानकारी प्राप्त की.
व्यापार मंडल के अध्यक्ष गीता प्रसाद सिंह पर अध्यक्ष बनने के बाद से अपने और अपने परिजनों के नाम पर लगभग 19 एकड़ जमीन के बदले 53 एकड़ जमीन का पैसा भुगतान कराने का आरोप है. को-ऑपरेटिव अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के नये सीलिंग एक्ट के तहत 21 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होना है.
फिर कैसे भुगतान किया गया. अध्यक्ष ने इस संबंध में प्रबंध निदेशक व इससे जुड़े कर्मचारियों पर भी शामिल होने का आरोप लगाया है. एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इस जांच के बाद हेराफेरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन