पूजन सामग्री को एकत्र कर विसर्जित करेगा बजरंग दल

नवादा कार्यालय : बजरंग दल की जिला इकाई दीपावली में घर, प्रतिष्ठान, दुकान सहित अन्य जगहों पर हुई पूजा के बाद विसर्जन की जानेवाली सामग्री को संग्रहित करके नदी में विधि विधान से निष्पादन करेगी. इसको लेकर दल की एक बैठक शहर के काली चौक स्थित श्रीराम पतंजलि केंद्र में की गयी. इसमें लक्ष्मी-गणेश के […]
नवादा कार्यालय : बजरंग दल की जिला इकाई दीपावली में घर, प्रतिष्ठान, दुकान सहित अन्य जगहों पर हुई पूजा के बाद विसर्जन की जानेवाली सामग्री को संग्रहित करके नदी में विधि विधान से निष्पादन करेगी. इसको लेकर दल की एक बैठक शहर के काली चौक स्थित श्रीराम पतंजलि केंद्र में की गयी. इसमें लक्ष्मी-गणेश के पूजन के बाद इकट्ठा हुए पुराने देव प्रतिमाओं, चित्रों, पूजन सामग्री आदि का यथोचित निबटारा करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
बजरंग दल के जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जित्तू ने लोगों से अपील की कि सभी पूजा के सामान को एक जगह इकठ्ठा करके रखे. बजरंग दल के कार्यकर्ता 31 अक्तूबर को गाड़ी से घूम-घूम कर विसर्जन सामग्री को इकट्ठा करेंगे. इसके लिए नगर में तीन गाड़ियों की व्यवस्था की गयी हैं. शहर के पार नवादा, मेन रोड, पुरानी बाजार, कलाली रोड, राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मार्ग, सोनारपट्टी रोड, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, न्यू एरिया, राजेंद्र नगर, पोस्टमार्टम रोड सहित अन्य स्थानों पर से पूजा के बाद के समान को इकट्ठा किया जायेगा.
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंत्री कैलाश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी पवन प्रताप, जिला सह संयोजक राणा अभिषेक, नगर संयोजक जित्तू स्वर्णकार, विनय भाई ठाकरे, सौरभ भीम, विवेक नायक,रौशन, पिंटू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




