पारंपरिक तरीके से हो रहा शुद्धीकरण यज्ञ

Updated at : 14 Sep 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
पारंपरिक तरीके से हो रहा शुद्धीकरण यज्ञ

भदौनी देवी स्थान मंदिर में जुट रहे सैकड़ों श्रद्धालु, परिक्रमा के लिए लगी रही होड़ नवादा नगर : वैदिक मंत्रोच्चार व शंख करताल के साथ भदौनी देवी मंदिर में शुद्धीकरण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं. अयोध्या से आये ब्राह्मणों […]

विज्ञापन
भदौनी देवी स्थान मंदिर में जुट रहे सैकड़ों श्रद्धालु, परिक्रमा के लिए लगी रही होड़
नवादा नगर : वैदिक मंत्रोच्चार व शंख करताल के साथ भदौनी देवी मंदिर में शुद्धीकरण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं. अयोध्या से आये ब्राह्मणों के नेतृत्व मे शुद्धिकरण यज्ञ व मां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है. मंदिर में यज्ञ स्थल को बहुत ही बेहतर तरीके से सजाया गया है. माता रानी के लिए हो रहे मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है.
33 करोड़ देवी देवताओं के आह्वान के साथ मंदिर के शुद्धि के लिए किये जा रहे इस यज्ञ में भाग लेने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. मंगलवार की सुबह यज्ञ वेदी की परिक्रमा के लिए सैकड़ों महिला-पुरुषों के साथ बच्चों की भीड़ देखी गयी. यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं. बाजार से भी बड़ी संख्या में लोग यज्ञ में भाग लेने आ रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में अशोक केवट उर्फ क्रांति केवट, मोनू, सुनील प्रसाद सिन्हा, भरत प्रसाद, मंटु सिन्हा, सचिदानंद पांडेय, मुन्ना विश्वकर्मा, राधे केवट, विनोद यादव, राजू बरनवाल, अर्जुन साव, मनोज पासवान आदि आयोजन को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं. अयोध्या से आये यज्ञाचार्य पंडित भीम शास्त्री के साथ ही वैदिक सतीश तिवारी, रामलोटन शास्त्री, अखिलेश मिश्रा, मोहित मिश्रा भी पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन