बिहार : जेडीयू नेता के घर से देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, गिरफ्तार

नवादा : बिहारके नवादा में हरनौत के जदयू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत सेन के घरसेभारी मात्रा में देशीशराब की बोतलेबरामदकीगयी है. उत्पाद विभागकीटीमद्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारीकीगयी और इंद्रजीत के घर से 168 बोतल देशी शराब कोबरामद किया गया. इस दौरान मौके से आरोपी इंद्रजीत सेन को गिरफ्तारभी कर लिया गया. मीडिया रिपोर्ट के […]
नवादा : बिहारके नवादा में हरनौत के जदयू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत सेन के घरसेभारी मात्रा में देशीशराब की बोतलेबरामदकीगयी है. उत्पाद विभागकीटीमद्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारीकीगयी और इंद्रजीत के घर से 168 बोतल देशी शराब कोबरामद किया गया. इस दौरान मौके से आरोपी इंद्रजीत सेन को गिरफ्तारभी कर लिया गया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इंद्रजीत सेन के घर भूसा में देशी शराब छिपा कर रखा गया है. इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ. उधर, इंद्रजीत की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही लोहरा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण जदयू प्रखंड अध्यक्ष को छुड़ाने के लिए बिहारशरीफ स्थित उत्पाद थाने में पहुंच गये और जमकर हंगामा मचाया.
ग्रामीणोंकेमुताबिक अध्यक्ष को चुनावी रंजिश में साजिश के तहत फंसाया गया है. मालूम हो कि गिरफ्तार प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत सेन की पत्नी मधुमिता देवी अभी लोहरा पंचायत से मुखिया का चुनाव जीती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




