वारिसलीगंज में गोली मार कर जवान की हत्या

Updated at : 22 Aug 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
वारिसलीगंज में गोली मार कर जवान की हत्या

झारंखड पुलिस में तैनात था मोसमा गांव का अजय राजवंशी वारिसलीगंज : थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के मीरचक टोले में जमीन विवाद में रविवार की शाम झारखंड पुलिस के जवान को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. इलाज के लिए नवादा ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस […]

विज्ञापन

झारंखड पुलिस में तैनात था मोसमा गांव का अजय राजवंशी

वारिसलीगंज : थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के मीरचक टोले में जमीन विवाद में रविवार की शाम झारखंड पुलिस के जवान को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. इलाज के लिए नवादा ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मीरचक निवासी कैलाश राजवंशी के बेटे झारखंड पुलिस के जवान अजय राजवंशी को सीने में गोली लगी थी. गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए वारिसलीगंज अस्पताल लाया गया.
यहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर रहने पर नवादा रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, नवादा लेकर जाने के दौरान अजय राजवंशी ने दम तोड़ दिया. अजय राजवंशी की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति है़ वहीं, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है़ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन