सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
Updated at : 19 Aug 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

बारिश के बाद भी हवन करने वालों का लगा रहा तांता नवादा नगर : एक माह तक बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में पहुंच कर हवन आदि में भाग लिया. बारिश के बावजूद लोग मंदिरों मे डटे दिखे. नगर के शोभनाथ मंदिर, साहेब काठी मंदिर, स्टेशन रोड शिवमंदिर […]
विज्ञापन
बारिश के बाद भी हवन करने वालों का लगा रहा तांता
नवादा नगर : एक माह तक बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में पहुंच कर हवन आदि में भाग लिया. बारिश के बावजूद लोग मंदिरों मे डटे दिखे. नगर के शोभनाथ मंदिर, साहेब काठी मंदिर, स्टेशन रोड शिवमंदिर सहित सभी शिवालयों में लोगों की भीड़ देखने को मिली.
बाबा भोले नाथ के जयकारे के साथ लोग पूजा में जुटे दिखे. सावन के आखिरी दिन लोग एक माह तक किये गये पूजन में हुई गलतियों की माफी भी मांगते दिखे. पारंपरिक तरीके से भोलेनाथ के पूजन के साथ अग्नी कुंड में हवन कर एक माह तक जलार्पण करने वाले भक्तों ने पुन: संकल्प लेकर पूर्णाहुति की. सावन का पवित्र महीना काफी शुभ माना जाता है. इसमें शिव शंकर से मांगी गयी मुराद पूरी होती है. एक माह तक होने वाले विभिन्न आयोजनों के बाद लोगों ने श्रद्धा के साथ पूजन में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




