वोटर लिस्ट से मृत लोगों के नाम हटाएं

Updated at : 02 Aug 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
वोटर लिस्ट से मृत लोगों के नाम हटाएं

महिलाओं व युवाओं के नाम जोड़ने के लिए चलाया जायेगा अभियान नवादा (कार्यालय) : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण कार्यक्रम के तहत जिले में किये गये कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई. कार्यक्रम के तहत निर्वाचक सूची के शुद्धिकरण व मतदान केंद्रों के मानकीकरण से संबंधित […]

विज्ञापन
महिलाओं व युवाओं के नाम जोड़ने के लिए चलाया जायेगा अभियान
नवादा (कार्यालय) : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण कार्यक्रम के तहत जिले में किये गये कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुई. कार्यक्रम के तहत निर्वाचक सूची के शुद्धिकरण व मतदान केंद्रों के मानकीकरण से संबंधित कार्यक्रम व लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं. इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मृत मतदाता, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाता के सत्यापन के उपरांत मतदाता सूची से नाम हटाने के कार्य में कई प्रखंडों की स्थिति काफी असंतोषजनक है.
डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं से सहयोग लेकर घर-घर सर्वेक्षण द्वारा लोगों को चिह्नित कर मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को ससमय पूरा करें. जिले के सभी मतदान केंद्रों के सीमाओं का गूगल मैप के माध्यम से डिजिटाइजेशन के कार्य की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि हिसुआ व कौआकोल प्रखंड की स्थिति काफी असंतोषजनक है. डीएम ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.वोटरों के मोबाइल नंबर संग्रहण की समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत वोटरों का मोबाइल नंबर अपलोड हो जाना चाहिए.
जिले के जेंडर रेसियो की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि जनगणना के अनुसार प्रति हजार पुरुष पर 939 महिलाएं हैं, वहीं महिला वोटरों की संख्या प्रति हजार में 905 है. सबसे कम गोविंदपुर का 892 है. डीएम ने निर्देश दिया कि महिला मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाये तथा घर-घर जाकर नयी मतदाता लड़कियों व बहूओं का पंजीकरण का कार्य किया जाये. बैठक में 18 से 19 वर्ष के नये वोटरों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु भी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
डीएम ने मृत व्यक्तियों व दोहरी प्रवृष्टि वाले व्यक्तियों के मतदाता सूची से नाम हटाने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया. गांवों व पंचायतों में आम सभा की बैठक या कैंप लगा कर ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटवाने की कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति का दो जगह नाम होना व मृत वोटरों का नाम मतदाता सूची में होने के कारण जिले के मतदान प्रतिशत में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाती है. वहीं एक ही व्यक्ति का दो जगह नाम होना निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है तथा वैसे मतदाताओं पर कार्रवाई भी की जा सकती है.
इसके अतिरिक्त जिले के मतदाताओं इसीआई नेट से फोटो मैचिंग का कार्य, मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं, मतदान केंद्र स्तरीय मतदाता जागरूकता समूह का गठन आदि की भी समीक्षा की गयी. बैठक में अपर समाहर्त्ता महर्षि राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्रा, डीपीआरओ परिमल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली शंभु शरण पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन