''जन अधिकार छात्र परिषद छात्रहित में आगे''

Updated at : 29 Jul 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
''जन अधिकार छात्र परिषद छात्रहित में आगे''

टीएस कॉलेज इकाई के गठन के मौके पर परिषद के उद्देश्य व कार्यों पर हुई चर्चा हिसुआ : छात्रों के हित की रक्षा व लड़ाई के लिए जन अधिकार छात्र परिषद आगे आ रही है. यह छात्र के अधिकार, बेहतर पठन-पाठन का माहौल, छात्रों की समस्याएं सहित बुनियादी जरूरतों की मांग आदि के लिए बेहतर […]

विज्ञापन
टीएस कॉलेज इकाई के गठन के मौके पर परिषद के उद्देश्य व कार्यों पर हुई चर्चा
हिसुआ : छात्रों के हित की रक्षा व लड़ाई के लिए जन अधिकार छात्र परिषद आगे आ रही है. यह छात्र के अधिकार, बेहतर पठन-पाठन का माहौल, छात्रों की समस्याएं सहित बुनियादी जरूरतों की मांग आदि के लिए बेहतर काम कर रही है. राष्ट्र भावना के साथ संगठन पूरे देश में सांगठनिक क्षमता बढ़ा रही है.
यह बातें जन अधिकारी छात्र परिषद के मगध विश्वविद्यालय महासचिव आयुष सिंह ने गुरूवार को टीएस कॉलेज में परिषद की बैठक में कहीं. उन्होंने परिषद के उद्देश्यों व कार्यों की जानकारी उपस्थित स्टूडेंट्स को दी. विश्वविद्यालय अध्यक्ष अंजय कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने परिषद को क्षेत्र में मजबूत बनाने पर बल दिया.
सदस्यता अभियान चला कर परिषद को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. परिषद के अधिकारी वहां कॉलेज इकाई के गठन के मौके पर पहुंचे थे.
बैठक में टीएस कॉलेज इकाई का गठन किया गया. आकाश कुमार को कॉलेज अध्यक्ष, विभूति मालाकार को सचिव, मल्लिका परवीन को छात्रा अध्यक्षा, विनोद कुमार को छात्र प्रखंड अध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार को कॉलेज उपाध्यक्ष, कौशिक करण को नारदीगंज कॉलेज का अध्यक्ष बनाया गया. मौके पर अतिथि विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष गणेश जी सहित समीउल निशां, मल्लिका परवीन, नूरजहां खातून, नगमा परवीन, संजीव कुमार, टीपी शरण, दिवाकर कुमार, आकाश कुमार, विभूति मालाकार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन