आम रास्ता बंद करने की शिकायत
Updated at : 21 Jul 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : आम गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा को लेकर गोणावां के डाक स्थान के पास के लोगों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सीओ से शिकायत की. सुधा सिन्हा, मीना कुमारी, सोनी देवी, शकुंतला चंचल आदि ने कहा कि मुहल्ले में 30 से 40 घर हैं. मुहल्ला के लोग स्थानीय पइन के किनारे से रास्ता […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : आम गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा को लेकर गोणावां के डाक स्थान के पास के लोगों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सीओ से शिकायत की. सुधा सिन्हा, मीना कुमारी, सोनी देवी, शकुंतला चंचल आदि ने कहा कि मुहल्ले में 30 से 40 घर हैं. मुहल्ला के लोग स्थानीय पइन के किनारे से रास्ता बनाकर आते-जाते हैं. उस जमीन पर स्थानीय भूषण सिंह द्वारा घर का सीढ़ी व दीवार बनाकर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि दबंगता के कारण लोगों के लिए एक मात्र रास्ता भी बंद हो गया है. सीओ को दिये आवेदन में कहा गया कि यदि कोई कार्रवाई नहीं की गयी, तो किसी प्रकार की अप्रिय घटना भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




