एसपी व एसडीओ से की शोभिया मंदिर परिसर के दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग

Updated at : 20 Jul 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी व एसडीओ से की शोभिया मंदिर परिसर के दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग

नवादा (सदर) : भिया मंदिर परिसर में स्थित दुकानदारों के आतंक से लोगों में रोष देखा जा रहा है. आये दिन पूजा करने आनेवाले लोगों से दुकानदारों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने की घटना पर मंदिर के पुजारियों ने रोष व्यक्त किया है. ऐसी घटना के खिलाफ प्रशासन को पत्र भेजा है. मंदिर के पुजारी श्रीनारायण […]

विज्ञापन

नवादा (सदर) : भिया मंदिर परिसर में स्थित दुकानदारों के आतंक से लोगों में रोष देखा जा रहा है. आये दिन पूजा करने आनेवाले लोगों से दुकानदारों द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने की घटना पर मंदिर के पुजारियों ने रोष व्यक्त किया है. ऐसी घटना के खिलाफ प्रशासन को पत्र भेजा है. मंदिर के पुजारी श्रीनारायण पांडेय ने कहा है कि राजो हलवाई ने लगन को लेकर 10 दिनों के लिए दुकान लगाने की अनुमति मांगी थी.

समय समाप्त होने पर जब उसे हटने को कहा गया तो राजो हलवाई के साथ ही प्रहलाद हलवाई व सोहन हलवाई मिल कर गाली गलौज करते हुए केस में फंसाने की धमकी देने लगा. श्रीनारायण पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में दुकान लगाने वाले लोग मंदिर में पूजा करने आने वाले व लगन के दिनों में शादी कराने आने वाले लोगों के साथ अपशब्द बोलते हैं. पांडेय ने कहा कि ऐसे दुकानदार शराब बेचने का भी काम करते हैं.

दुकान में शाम होते ही गांजा पीनेवालों की भी बैठकी लगाती है. दुकानदारों के ऐसे कारनामे का विरोध किया जाता है तो पुजारी को फंसाने की धमकी दी जाती है. मंदिर के पुजारियों ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक व एसडीओ को पत्र भेज कर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि कुछ दिनों पूर्व ही सभी दुकानदारों ने भदौनी के पिंदू केवट की हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन