गाली-गलौज व धमकी देने की शिकायत
Updated at : 20 Jul 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : हर निवासी पत्रकार संदीप कुमार के साथ नगर के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद रूपेश कुमार उर्फ कारू ने गाली-गलौज कर धमकी दी है. उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाने में आवेदन देकर की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुल पर फोटो खींचने के दौरान यह घटना हुई है. वे यहां झगड़ा […]
विज्ञापन
नवादा : हर निवासी पत्रकार संदीप कुमार के साथ नगर के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद रूपेश कुमार उर्फ कारू ने गाली-गलौज कर धमकी दी है.
उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाने में आवेदन देकर की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुल पर फोटो खींचने के दौरान यह घटना हुई है. वे यहां झगड़ा होने की सूचना पर गये थे. इधर,वार्ड पार्षद रूपेश कुमार ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है.
‘झूठ बोल कर कराया हस्ताक्षर’
नवादा. सदर प्रखंड के गोनावां पंचायत के वार्ड संख्या-10 की सदस्य गायत्री देवी से झूठ बोल कर पंचायत कार्यकारिणी की पंजी में हस्ताक्षर करा लिया है. गायत्री देवी ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है. उन्होंने कहा कि मुखिया मंती देवी के पति अरविंद चौहान ने ऐसा किया है. उन्होंने किसी गबन की आशंका को लेकर बीडीओ से अपनी चिंता जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




