शिक्षा से ही समाज का उत्थान
Updated at : 20 Jul 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

राजा दक्ष जयंती समारोह पर बिहार प्रजापति समिति का आह्वान हिसुआ : क्षा से ही समाज का उत्थान संभव है. पीढ़ियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम हम जब तक नहीं करेंगे, समाज आगे नहीं आ पायेगा. महिलाएं शिक्षित होंगी, तो पूरा परिवार शिक्षित होगा और घरों में खुशहाली आयेगी. यह बातें अतिथि […]
विज्ञापन
राजा दक्ष जयंती समारोह पर बिहार प्रजापति समिति का आह्वान
हिसुआ : क्षा से ही समाज का उत्थान संभव है. पीढ़ियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम हम जब तक नहीं करेंगे, समाज आगे नहीं आ पायेगा. महिलाएं शिक्षित होंगी, तो पूरा परिवार शिक्षित होगा और घरों में खुशहाली आयेगी. यह बातें अतिथि व वक्ताओं ने मंगलवार को हिसुआ में कहीं. नवादा रोड स्थित हिसुआ मैरेज हॉल में बिहार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से राजा दक्ष प्रजापति जयंती का आयोजन था.
शिक्षा पर बल देते हुए समाज के उत्थान व विकास का बातें रखी गयी. प्रजापति के इतिहास की चर्चाएं हुई. दीप जला कर शुरू हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशरण पंडित ने और मंच संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार ने किया. प्रांत से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जय कृष्ण प्रजापति, महामंत्री महेश कुमार प्रजापति, प्रदेश संगठन मंत्री रामदयाल पंडित, कोषाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति, संयोजक जगदीश पंडित, जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति, सचिव गोकुल प्रसाद, अर्जुन पंडित आदि ने मंच को संबोधित किया. आयोजन व
सहयोग में रामचंद्र पंडित, नरेश पंडित, महेश्वर पंडित, सहदेव पंडित, रामस्वरूप पंडित, अरविंद पंडित, शंकर पंडित, गणेश पंडित, रामचंद्र पेंटर, श्रवण पंडित, संजय पंडित आदि ने किया. महिला सेल की प्रमिला कुमारी ने शिक्षा व सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




