बजरंग दल व विहिप ने फूंका पाक का झंडा
Updated at : 20 Jul 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

औवैसी व नाइक के खिलाफ की नारेबाजी भी नवादा (सदर) : मंगलवार को जिला मुख्यालय में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी झंडा को जलाने के साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होनेवाले ओवैसी व नाइक के पुतले जलाये. बजरंग दल के जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतु […]
विज्ञापन
औवैसी व नाइक के खिलाफ की नारेबाजी भी
नवादा (सदर) : मंगलवार को जिला मुख्यालय में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी झंडा को जलाने के साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होनेवाले ओवैसी व नाइक के पुतले जलाये. बजरंग दल के जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतु के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के कैलास विश्वकर्मा व राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में युवकों ने हाल के दिनों में देश के भीतर होने वाली घटनाओं का जम कर विरोध किया. शहर के साहेब कोठी मंदिर प्रांगण से निकले जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रजातंत्र चौक तक पहुंचा.
जुलूस में शामिल लोग देशभक्ति से जुड़े नारेबाजी कर रहे थे. जुलूस में शामिल लोग ने कहा कि देश में अगर रहना होगा तो वंदे मातरम् कहना होगा. देश के विरोधी को फांसी दो. जाकिर नाइक व औवैसी के खिलाफ नारे लगाये जा रहे थे. काश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा जैसे नारे भी लगाये गये. हाल के दिनों में पटना में कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में की गयी नारेबाजी का भी विरोध किया गया.
जुलूस में शामिल लोग बिहार सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गयी. कचहरी रोड, विजय वाजार सहित कई अन्य मार्गों से गुजरने वाले जुलूस का लोगों द्वारा भी समर्थन मिल रहा था. प्रजातंत्र चौक पर पहुंच कर लोगों ने पाकिस्तान के झंडे को जलाने के साथ ही औवैसी व जाकिर नाइक का पुतला फुंके. इस मौके पर बजरंग दल के जितु स्वर्णकार, पवन प्रताप, विनय, गोलू, मोहन, राजीव, राहुल, संजीत, मंटू, विकास राज, प्रकाश पांडेय, शंकर,बिट्टू, कौशल सहित अनेक लोग मौजूद थे.
सुरक्षा को लेकर तैनात थे सीआरपीएफ के जवान
देशभक्ति को लेकर बजरंग दल व विहिप द्वारा निकाले गये जुलूस को देखते हुए प्रशासन की ओर से शहर में कई स्थानों में सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये थे. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. चौक पर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी व पुतला दहन का लोगों द्वारा समर्थन मिल रहा था. मेन रोड में भी कई स्थानों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




