शिक्षकों का बकाया जल्द हो भुगतान
Updated at : 17 Jul 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमंडलीय चुनाव को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक वारिसलीगंज : प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी सभागार में शनिवार को संघ के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसमें आगामी 17 जुलाई को होनेवाले प्रमंडलीय चुनाव व 20 जुलाई को प्रमंडलीय कार्यालय के समीप धरना […]
विज्ञापन
प्रमंडलीय चुनाव को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक
वारिसलीगंज : प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी सभागार में शनिवार को संघ के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसमें आगामी 17 जुलाई को होनेवाले प्रमंडलीय चुनाव व 20 जुलाई को प्रमंडलीय कार्यालय के समीप धरना कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय चुनाव को लेकर वारिसलीगंज प्रखंड में कुल नौ राज्य प्रतिनिधि हैं,
जो इस चुनाव के मतदाता होते हैं. संघ के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्तों का अविलंब प्रकाशन करने, आकस्मिक मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को नियमावली के अनुसार चार लाख रुपये अनुग्रह राशि का भुगतान, व मध्याह्न भोजन योजना व भवन निर्माण जैसे कार्यों से शिक्षकों को अलग करने आदि मांगों को लेकर प्रमंडलीय स्तर पर धरना का आयोजन संघ के नेताओं द्वारा किया गया है.
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आपस में विचार-विमर्श कर सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर सुनील कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, राम लगन सिंह, कृष्णा प्रसाद, अस्मिता कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




