खुरी नदी पुल पर नहीं लगा जाम
Updated at : 16 Jul 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

गुरुवार को हटाया गया था अतिक्रमण नवादा : दिन भर जाम से कराहता खुरी नदी पुल अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त हो गया हैं. इससे जिले के अन्य जगहों से आये लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है. स्कूली बच्चों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है. दो दिन पहले तक पुल के दोनों […]
विज्ञापन
गुरुवार को हटाया गया था अतिक्रमण
नवादा : दिन भर जाम से कराहता खुरी नदी पुल अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त हो गया हैं. इससे जिले के अन्य जगहों से आये लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है. स्कूली बच्चों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है. दो दिन पहले तक पुल के दोनों फुटपाथों पर बांस-बल्ली के सहारे खड़े अस्थायी दुकानों के कारण पुल की स्थिति दयनीय बनी हुई थी. जिला प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 14 जुलाई को खुरी नदी पुल को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया था.
खुरी नदी पुल का बदला नाजरा : जाम से जूझते पुल पर शुक्रवार को यात्री आराम से चहलकदमी करते नजर आये. दोनों तरफ के फुटपाथों पर कब्जे के अलावा मुख्य सड़क पर ठेला, रिक्शा और बाइक खड़ी करने से लोगों के चलने पर भी आफत थी. अतिक्रमण मुक्त पुल के फुटपाथ पर लोगों के आने जाने से मुख्य सड़क पूरी तरह खुली रही. इससे वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी नहीं हुई.
हालांकि कुछ अड़ियल किस्म के दुकानदार फुटपाथ पर ठेला लगाकर सामान की बिक्री करते नजर आये. निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर ये दुकानदार रफूचक्कर हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




