अक्षय नवमी पर प्रखंड परिसर में लगेगा मेला

अक्षय नवमी पर प्रखंड परिसर में लगेगा मेला पकरीबरावां. अक्षय नवमी के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में आंवले वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती है. प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों व समीपवर्ती जिलों के गांवों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं. परंतु, वर्तमान मेें प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे नये भवनों के […]
अक्षय नवमी पर प्रखंड परिसर में लगेगा मेला पकरीबरावां. अक्षय नवमी के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में आंवले वृक्ष की पूजा अर्चना की जाती है. प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों व समीपवर्ती जिलों के गांवों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं. परंतु, वर्तमान मेें प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे नये भवनों के कारण आंवला वृक्ष पर ग्रहण लग गया है. स्थिति यह है कि अब कार्यालय परिसर में मात्र एक ही आंवला वृक्ष है. इसकी स्थिति भी दयनीय है. समय रहते यदि इस वृक्ष को नहीं बचाया गया, तो श्रद्धालु के बीच अक्षय नवमी को पूजा-अर्चना में परेशानी होगी. ग्रामीणों की माने, तो पूर्व में अक्षय नवमी को प्रखंड कार्यालय परिसर में वृहद पैमाने पर मेला लगता था. जहां दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना के लिए आते थे. परंतु, भवनों के निर्माण से मेला का दृष्य अब बदलता सा प्रतीत होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




